केशामुंडी स्कूल में ताले की गूंज, बच्चों के भविष्य पर सन्नाटा!    

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर,24 जुलाई।जिला अंतर्गत भैरमगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशकुतुल के आश्रित ग्राम केशामुंडी की प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षकों के अभाव में वीरान पड़ी है। स्कूल खुले एक महीना से ज्यादा हो गया है — 16 जून से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अब तक वहां एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शराब दुकानें समय पर खुल सकती हैं, तो फिर बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल क्यों नहीं खुलता? शिक्षकों की अनुपस्थिति का कारण पूछने पर शिक्षा विभाग द्वारा संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। “शिक्षा दूत” तक देने से इनकार किया गया, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इस स्कूल का जवाबदेह कौन है?

गांव के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं और स्कूल की बदहाली का फ़ोटो साझा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि तत्काल शिक्षक की नियुक्ति की जाए और स्कूल संचालन सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि यह मामला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उसका हक है। लेकिन केशामुंडी के बच्चों के साथ यह हक अभी भी दूर की बात लगता है।

सवाल उठता है:

एक महीने से अधिक समय से स्कूल में शिक्षक क्यों नहीं पहुंचे?

शिक्षा विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की?

बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

ग्रामीणों और पालकों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो गांव के लोग बीजापुर जाकर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से इस वात की शिकायत करेंगे ।

संदर्भ: यह समाचार एक स्थानीय सोशल मीडिया रिपोर्ट से संकलित किया गया है,जिसे केसकुटुल पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 के पंच सुखराम कवासी के द्वारा कई ग्रुपों में भेजा गया था। 

महिला सरपंच पार्वती*उरसा से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताई की बिलकुल सही है कि इस सत्र में 15 जून 25से स्कूल जब से खुली है तब से आज तक कोई शिक्षक प्रार्थमिक शाला केसमुंडी में पढ़ाने वाला नही आया है। बच्चे लोग जाते हैं स्कूल तथा बंद रहने के कारण वापस घर आ जाते हैं

साथ ही सरपंच मैडम ने पंचों के माध्यम से खबर भी कई बार कार्यालय में भेजवाई लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दिया

साथ ही सरपंच मैडम ने ये भी बोली कि पिछले डेढ़ महीने से गुरुजी ड्यूटी भी नही आया लेकिन वेतन अधिकारी लोग कैसे निकाल देते हैं।

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी जैत राम से इस मामले में जब जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि प्राथमिक शाला केसमुंडी में में एक शिक्षक की नियुक्ति की गई है जो एक आश्रम का अधीक्षक भी है।आश्रम एवं स्कूल की दूरी अधिक होने की वजह से नही जा पा रहा होगा ।साथ ही सी, ए,सी,से भी बात करता हूं अगर सही में नहीं जा पा रहा होगा तो तो नियमानुसार कार्रवाई के लिए आगे जानकारी भेज दी जाएगी।साथ ही बी , ई,ओ,साहब के बारे में बताया कि उनका ट्रांसफर दुर्ग हो गया है लेकिन अभी तक वे प्रभार किसी को नहीं सौपे है,जिले से भी कोई जानकारी भार मुक्त की आफिस में नहीं आया है

संवाददाता ने जब वायरल खबर की पड़ताल किया फोन के माध्यम से तो बिलकुल समस्या सही है और समस्या की समाधान भी होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here