नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार रात नौ बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया था कि आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया था। आडवाणी की बीमारी के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए थे।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi