13बांका । बिहार के बांका जिले में एक बुजुर्ग महिला में प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला पंजवारा के नीमा गांव का है। उसके पति ने रविवार देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। वह 5 बच्चों की मां है और उसके कई नाती-पोते भी हैं। पति प्रमोद मांझी गोवा में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि 29 जून को चंदा देवी अपनी बेटी को लेकर बैंक में खाता खुलवाने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पति को जब पत्नी के लापता होने की जानकारी मिली तो वह गोवा से वापस घर लौट आया। आसपास के लोगों और परिजनों ने बताया कि चंदा देवी दिन-रात फोन पर किसी से बात करती रहती थी। कुछ दिन पहले उसने नया मोबाइल भी खरीदा था। पति को शक है कि उसकी पत्नी को बौंसी थाना क्षेत्र के झपनियां गांव निवासी बबलू मांझी नाम का शख्स भगाकर ले गया है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। ग्रामीण कई तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं पंजवारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के गायब होने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi