ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स III को कैंसर हो गया है।
बकिंघम पैलेस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। बयान जारी करते हुए बकिंघम पैलेस ने कहा कि वह अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं।
पिछले महीने 75 साल के किंग चार्ल्स लगभग तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका बढ़े हुए प्रोस्टेट का इलाज किया गया था।
इसी दौरान डॉक्टरों को कैंसर जैसी दिक्कत के बारे में पता चल गया था। पैलेस की तरफ से कहा गया है कि चार्ल्स अपने इलाज को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं।
सोमवार को पैलेस ने पुष्टि की कि उन्हें कैंसर है, हालांकि वह प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित नहीं हैं। पैलेस ने कहा कि कुछ दिन किंग सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे हालांकि वह हेड ऑफ स्टेट के तौर पर काम करते रहेंगे।
बीमारी का पता लगने के बाद किंग चार्ल्स ने फोन करके अपने बेटों प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी को इस बारे में बताया। इसके अलावा अपने तीनों सिब्लिंग को भी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में कहा, महाराज ने अपनी बीमारी के बारे में सबको बताने का फैसला किया। उम्मीद है कि जनता भी इस बात को समझेगी।
बहुत सारे लोग जानते होंगे कि गंभीर बीमारी से जूझने के बाद किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं यूके के पीएम ऋषि सुनक ने भी किंग चार्ल्स के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि नवंबर 2022 में महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद चार्ल्स महाराज बने। 6 मई 2023 को उनकी ताजपोशी की गई थी। वह इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग राजा हैं।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi