मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 11 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी।
उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi