कहा डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में गरीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है।
जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री साय ने शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi