भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है। भक्त प्रहलाद का नारायण प्रेम इसमें स्पष्ट झलकता है। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद को स्वयं नारायण ने जीवनदान दिया।
मध्यप्रदेश में होली से रंगपंचमी तक अलग-अलग अंचल में उत्सव के अनेक स्वरूप दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी सनातन संस्कृति के एक-एक त्यौहार को सभी आनंदित होकर मना रहे है।
मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन –
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई दी।

The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi