भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा जीवन वनों से ही संभव है। प्रदेश की वन भूमि जैव विविधता और हरियाली से परिपूर्ण है। वन, शुद्ध हवा के लिए पृथ्वी के फेफड़ों के समान है। प्रदेश की भूमि असंख्य वन्य जीवों का आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को ‘विश्व वानिकी दिवस’ पर वनों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेशवासियों से वनों के संरक्षण और उनके संवर्धन का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लेने का भी प्रदेशवासियों से आव्हान किया।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi