ज्ञान गुड़ी में सजा शिक्षा का पर्व, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

 

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर। जिले के ज्ञान गुड्डी (एजुकेशन सिटी) में गुरुवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों को फूलमालाएं पहनाकर व पुस्तकें भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मुदलियार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजय लुंकड़, श्री गोपाल सिंह पावर, श्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम राणा, वरिष्ठ नेता श्री दयाशंकर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना एवं बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना रहा। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन व शिक्षकों को धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here