
बिलासपुर/ पुलिस ने कांग्रेस नेता व जमीन दलाल अकबर खान का जेल प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे दोबारा गिरफ्तार किया है। अकबर के खिलाफ महिला ने अपने मकान पर अवैध कब्जा करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की है।
एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ तालापारा में रहने वाली संगीता बंजारे ने शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मरीमाई स्थित मकान में उसका परिवार 50 साल से रह रहा है। अकबर खान और उसके साथी दो साल से जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
दरअसल, महिला ने पहले भी अकबर खान के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन, तब पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिन पहले अकबर खान और उसके साथियों ने महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर मकान खाली करने के लिए कहा। साथ ही उनसे मारपीट की गई। इस बीच सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi