भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश का रक्षा क्षेत्र सुदृढ़ हुआ है। वर्ष 2014 के मुकाबले भारत में स्वदेशी रक्षा उत्पादन 174 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख 27 हजार 434 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है, वहां भारत अब दुनिया का 5वां सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक (डिफेंस एक्सपोर्टर) बन गया है। यह निर्यात 100 से अधिक देशों तक फैला हुआ है, जो 2014 में लगभग शून्य था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से रक्षा से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने श्रेष्ठता सिद्ध की है और देश को सैन्य प्रौद्योगिकी के मामले में नई वैश्विक पहचान मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षा गलियारों में 50 हजार 83 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत अपनी निर्माण क्षमताओं को बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के समक्ष अपना पराक्रम दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों से जम्मू-कश्मीर में 2023 से पत्थरबाजी की एक भी घटना सामने नहीं आई है।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi