अहमदाबाद | दक्षिण गुजरात के सापूतारा समेत डांग में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई है| आसमान में छाए काले बादलों से माहौल खुशनुमा हो गया। सापूतारा में बादल छाए रहने और ठंडे मौसम ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है| मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है| मौसम विभाग के मुताबिक, वलसाड, नवसारी, तापी, डांग, छोटाउदेपुर, दाहोद, दादरा नगरहवेली, सूरत में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 8-9 जून को राज्य में बारिश होगी| मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून को वलसाड, नवसारी, डांग, तापी, नर्मदा, छोटाउदेपुर, दमन, दादरा नगर हवेली, गिर सोमनाथ और दीव में सामान्य बारिश का अनुमान है| मौसम विभाग ने 9 जून को पंचमहल, दाहोद, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली और भावनगर में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक अहमदाबाद में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे| आज अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा है| वहीं राज्य की राजधानी गांधीनगर में तापमान 41.5 डिग्री रहा है| राज्य में सबसे अधिक तापमान सुरेंद्रनगर में 43 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच खबर है कि सौराष्ट्र के अमरेली जिले में बारिश हुई है| अमरेली जिले की खांभा तहसील के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई है| खांभा के अलावा धारी तहसील के वीरपुर, गढिया चांवड, इंगोराला, माधुपुर में बारिश होने की खबर है| भीषण गर्मी और उमस के बीच बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है|
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi