

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो और कुन्नी धान खरीदी केंद्र 21 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे से धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह, सरपंच दलवीर कुन्नी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कपिल राजवाड़े समिति अध्यक्ष परमेश्वर राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने धान खरीदी केंद्रों में तौल मशीनों की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया वहीं चांदो धान खरीदी केंद्र में पांच किसानों से 267. 20 क्विंटल कुन्नी धान खरीदी केंद्र में एक किसान से 41.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है,धान खरीदी के दौरान सुरेश सिंह, शिवपाल प्रजापति, भैया लाल साहू ,सुभाष रटीया कृष्ण रटीया छतर ,सुदर्शन सिंह, प्रकाश खलखो संजय साहू ,नवल कुजूर, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी सहित किसान मौजूद रहे।


The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi