रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में आज दिनांक तक भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफ.आर.पी. दर 329.05 रुपए के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे किया गया है। समय पर भुगतान होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, कवर्धा के प्रबंध संचालक श्री जी.एस. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत अब तक 1,05,975 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 1,09,565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग एवं कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के अनुरूप कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi