रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की 70वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत तमनार बायपास मार्ग और नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिला रायगढ़ के तमनार में बायपास मार्ग निर्माण वास्तविक लम्बाई 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए व्यापक चर्चा की गई। इसकी अनुमानिक लागत 152 करोड़ 49 लाख है। इसी तरह से जिला जशपुर के अंतर्गत नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी के लिए अनुमानिक लागत 349 करोड़ रूपए के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चर्चा उपरांत प्रस्तावों पारित किए गए। बैठक में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध चिकित्सालय सिम्स बिलासपुर के नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी श्रीमती शहला निगार, सचिव लोक निर्माण डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव ऊर्जा डॉ. रोहित यादव, विशेष सचिव वित्त एवं संचालक बजट श्री चंदन कुमार, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश कुमार अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
The Noble Indian Latest & Breaking News Updates In Hindi